दिमागी नक्सली: ‘दिमागी नक्सली’ वीडियो पर अटल श्रीवास्तव का पलटवार, BJP पर साधा निशाना.
अटल बोले- सवाल करना और गलत बात का विरोध करना अपराध नहीं, BJP की सोच पर उठाए सवाल.

छत्तीसगढ़ बीजेपी की ओर से जारी किए गए ‘दिमागी नक्सली’ रैप सॉन्ग वीडियो को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। बिलासपुर से कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने बीजेपी के इस वीडियो पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि रैप सॉन्ग के जरिए आम लोगों के बीच गलतफहमी पैदा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर नागरिक को सवाल पूछने और गलत बात का विरोध करने का अधिकार है। अटल श्रीवास्तव ने बीजेपी की ओर से ‘दिमागी नक्सली’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं…
BJP की सोच पर उठाए सवाल. (दिमागी नक्सली)
कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि आज हर व्यक्ति मोबाइल और सोशल मीडिया के माध्यम से घटनाओं को देख और समझ रहा है। ऐसे में किसी व्यक्ति के सवाल पूछने या किसी गलत बात का विरोध करने पर उसे ‘दिमागी नक्सली’ कहना उचित नहीं है। उन्होंने बीजेपी की इस सोच पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में असहमति की अपनी जगह होती है और जनता को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। अटल श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि बीजेपी का यह वीडियो लोगों के बीच भ्रम पैदा करने की कोशिश है…..
अटल श्रीवास्तव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि शायद पार्टी को ऐसे लोग पसंद हैं, जो हर बात पर सिर्फ ‘हां में हां’ मिलाएं। उन्होंने खुद को लोकतांत्रिक देश का स्वतंत्र नागरिक बताते हुए कहा कि गलत बात का विरोध करना उनका धर्म है और वे आगे भी गलत बात के खिलाफ अपनी आवाज उठाते रहेंगे। ‘दिमागी नक्सली’ वीडियो को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच बयानबाजी से प्रदेश की सियासत में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होता नजर आ रहा है.






One Comment