बड़ी घोषणा: जनजातीय गौरव दिवस पर सीएम साय ने बिलासपुर को दी 119 करोड़ की सौगात, किसानों के लिए भी की बड़ी घोषणा

जनजातीय गौरव दिवस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर को दी 119.11 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर प्रवास पर रहे। (बड़ी घोषणा) इस दौरान उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए प्रदेशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस और छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायकगण और जनजातीय समाज के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिलासपुर जिले को 119 करोड़ 11 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात देने के साथ कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। वहीं धान खरीदी को लेकर भी किसानों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की गई। देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट।

प्रदेश में 360 नए धान खरीदी केंद्रों की शुरुआत, अब 3100 केंद्रों पर होगी खरीदी, (बड़ी घोषणा)

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर न्यायधानी बिलासपुर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और उनके संघर्ष को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई गई और इसी कड़ी में पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर जिले को 119 करोड़ 11 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिली। मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापना और चौक के नामकरण, लालखदान ओवरब्रिज का नाम शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर रखने, जनजातीय पोस्ट मैट्रिक छात्रावास और कोटा में जनजातीय समुदाय भवन बनाने जैसी घोषणाएं कीं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया और राष्ट्रीय संगोष्ठी में भी शामिल हुए।

किसानों को 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक धान खरीदी का लाभ

प्रदेश में धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए भी कई अहम घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक इस वर्ष प्रदेश में 360 नए धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं, जिसके बाद अब पूरे राज्य में कुल 3100 केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की जाएगी। मोदी की गारंटी के तहत प्रत्येक किसान से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदा जाएगा।

खास बात यह है कि जिन किसानों के खेतों में उत्पादन कम होता है और वे एक एकड़ में केवल 12 से 15 क्विंटल धान ही पैदा कर पाते हैं, उन्हें भी राहत देने की बात कही गई है। ऐसे किसानों को 21 क्विंटल प्रति एकड़ के निर्धारित लक्ष्य तक की अंतर राशि उनके बैंक खातों में भेजने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है। वहीं अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने सेंदरी धान उपार्जन केंद्र और सीबीसी प्लांट का निरीक्षण किया। इसके साथ ही पुराना बस स्टैंड में मल्टीलेवल पार्किंग और डेटा सेंटर का लोकार्पण भी किया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button