उप चुनाव तैयारी: बिलासपुर में उपचुनाव की तैयारी तेज, 4 सरपंच और 26 पंच पदों पर होगा चुनाव…

गांव से शहर तक बजेगा चुनावी बिगुल, वार्ड 45 में भी उपचुनाव.

बिलासपुर जिले में एक बार फिर चुनावी सरगर्मी तेज होने जा रही है। (उप चुनाव तैयारी) ग्रामीण इलाकों में चार सरपंच और 26 पंच पदों पर उपचुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 45 में भी उपचुनाव कराया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया तेज कर दी है।पंचायत क्षेत्रों में प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन 23 अक्टूबर को किया जा चुका है।

गांव से शहर तक बजेगा चुनावी बिगुल (उप चुनाव तैयारी)

प्राप्त दावे और आपत्तियों का निराकरण 13 नवंबर तक किया जाएगा। वहीं नगर निगम के हेमू कलानी नगर वार्ड क्रमांक 45 में 2 नवंबर को प्रारंभिक मतदाता सूची जारी की गई है। यहां 10 नवंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। इनका निराकरण 19 नवंबर तक पूरा होगा। पंचायत और नगरीय निकाय दोनों क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची 30 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की अधिसूचना जारी कर मतदान की तारीखों का ऐलान करेगा। मतदाता सूची तैयार होते ही संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता भी बढ़ने लगी है। अब सभी की नजर चुनाव की तारीखों पर टिकी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button