अज्ञात युवक का शव: मेला ग्राउंड के तालाब किनारे झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव

करीब सप्ताहभर पुराना बताया जा रहा शव, पहचान और मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

बिलासपुर जिले के रतनपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। (अज्ञात युवक का शव) नगर के मेला ग्राउंड स्थित तालाब के किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव से उठ रही तेज दुर्गंध के बाद आसपास के लोगों की नजर झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। शव की हालत इतनी खराब है कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक शव करीब एक सप्ताह पुराना हो सकता है।

करीब सप्ताहभर पुराना बताया जा रहा शव, (अज्ञात युवक का शव)

गुरुवार सुबह तालाब किनारे शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर रतनपुर पुलिस घटनास्थल पहुंची और आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। मृतक कौन है, कहां का रहने वाला है और तालाब किनारे किन परिस्थितियों में पहुंचा, इन सवालों के जवाब फिलहाल सामने नहीं आए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, साथ ही क्षेत्र में हाल के दिनों में लापता हुए लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

पहचान और मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

करीब सप्ताहभर पुराने शव के मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। युवक की मौत सामान्य परिस्थितियों में हुई या इसके पीछे कोई आपराधिक घटना है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। हत्या और हादसे की आशंका के बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शव की पहचान होने के बाद ही घटना की कड़ियां जुड़ सकेंगी। फिलहाल रतनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button