66 लाख की ठगी: इंस्टाग्राम पर युवती से पहचान, फिर 66 लाख की साइबर ठगी
US मार्केट ट्रेडिंग के नाम पर 66 लाख की ठगी

न्यायधानी बिलासपुर में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, (66 लाख की ठगी) जहां अमेरिकी शेयर बाजार में ट्रेडिंग कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने SECL के सेवानिवृत्त डिप्टी जनरल मैनेजर कुलदीप सिंह ठाकुर से 66 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। 63 वर्षीय कुलदीप सिंह अशोक नगर बिरकोना रोड के निवासी हैं। उनकी पहचान 2 जून 2026 को इंस्टाग्राम के जरिए तनिशा ठाकुर नाम की युवती से हुई थी। युवती ने खुद को गुरुग्राम की एक कंपनी में फाइनेंस मैनेजर बताते हुए उन्हें US मार्केट में निवेश करने की सलाह दी।
रिटायर्ड SECL DGM को मुनाफे का लालच देकर बनाया शिकार (66 लाख की ठगी)
शेयर बाजार में पहले हुए नुकसान की भरपाई और अधिक मुनाफा कमाने के लालच में रिटायर्ड अधिकारी ठगों के जाल में फंसते चले गए। युवती के बताए ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से उन्होंने छह अलग-अलग किश्तों में कुल 66 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन जब निवेश की रकम और मुनाफा निकालने की बारी आई तो ठगों ने टैक्स के नाम पर अतिरिक्त रकम की मांग शुरू कर दी। इसके बाद पीड़ित को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और 30 अक्टूबर को रेंज साइबर थाने में लिखित आवेदन दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
साइबर ठग अब लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए सोशल मीडिया को हथियार बना रहे हैं। कभी फेसबुक तो कभी इंस्टाग्राम के जरिए अनजान लोगों से दोस्ती कर उन्हें निवेश और ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया जाता है। बिलासपुर में सामने आया यह मामला भी इसी तरह की ठगी का है, जहां एक युवती ने पहले रिटायर्ड अधिकारी से पहचान बढ़ाई, फिर खुद को फाइनेंस मैनेजर बताकर अमेरिकी शेयर बाजार में निवेश का लालच दिया। शुरुआत में भरोसा जीतने के बाद उन्हें एक ऑनलाइन प्लेटफार्म के जरिए निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया और धीरे-धीरे 66 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए गए।
ठगी का सबसे अहम मोड़ तब आया जब रिटायर्ड अधिकारी ने अपनी निवेश की गई रकम और कथित मुनाफे को वापस निकालने की कोशिश की। यहां ठगों ने नया पैंतरा अपनाया और टैक्स तथा अन्य चार्ज के नाम पर पहले अतिरिक्त रकम जमा करने की मांग कर दी। इसी मांग के बाद पीड़ित को समझ आया कि मुनाफे का लालच देकर उनके साथ धोखाधड़ी की गई है।
इसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और रेंज साइबर थाने में भी आवेदन दिया। इस तरह के मामलों को लेकर पुलिस लगातार लोगों को जागरूक कर रही है कि अनजान सोशल मीडिया अकाउंट और ऑनलाइन निवेश के नाम पर आने वाले ऑफर पर बिना जांच-पड़ताल भरोसा न करें।
वहीं ASP शहर पंकज पटेल ने लोगों से खास अपील की है कि सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाली ऐसी पोस्ट और निवेश से जुड़े आकर्षक ऑफर के झांसे में न आएं, जिनमें कम समय में अत्यधिक मुनाफा देने का दावा किया जाता है। किसी भी अनजान व्यक्ति या कंपनी के कहने पर अपनी मेहनत की कमाई निवेश करने से पहले पूरी जानकारी और विश्वसनीयता की जांच जरूर करें।
अगर कोई सोशल मीडिया पर बड़ा लाभ दिलाने का दावा करता है, तो लालच में फैसला लेने के बजाय अपनी समझ और सोच का इस्तेमाल करें। अत्यधिक मुनाफे के लालच में जल्दबाजी करना आपकी वर्षों की जमा पूंजी को खतरे में डाल सकता है। सतर्कता ही साइबर ठगी से बचने का सबसे बड़ा उपाय है।





