गांजा: बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गांजे की बड़ी खेप पकड़ी, दो गिरफ्तार
दो बैग में छिपाकर ला रहे थे 21 किलो से ज्यादा गांजा, कीमत 10.50 लाख

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। (गांजा) जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस से पहुंचे एक महिला और पुरुष को गांजे की बड़ी खेप के साथ पकड़ा है। दोनों के पास मौजूद दो बैग से 21 किलो 58 ग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब 10 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपी पश्चिम चंपारण, बिहार के रहने वाले हैं और उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है…
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गांजे की बड़ी खेप पकड़ी (गांजा)
19 अगस्त को जीआरपी बिलासपुर को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 और 5 के हावड़ा छोर स्थित ओवरब्रिज के नीचे एक महिला और पुरुष गांजा लेकर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान 43 वर्षीय संगीता मिश्रा और 45 वर्षीय सुशील मिश्रा, निवासी पश्चिम चंपारण, बिहार के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद काले रंग के बैग और लाल ट्रॉली बैग से 10 पैकेट गांजा बरामद किया गया। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल करने पर कुल वजन 21 किलो 58 ग्राम निकला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। रेलवे स्टेशन पर इतनी बड़ी मात्रा में गांजा मिलने से तस्करी के नेटवर्क को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। अब जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गांजे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे बिलासपुर के रास्ते कहां पहुंचाया जाना था……..






One Comment