Smart Digital Locker: बिलासपुर स्टेशन में ज़ोन का पहला स्मार्ट डिजिटल लॉकर शुरू
Smart Digital Locker: रेलवे की आधुनिक पहल,क्यूआर स्कैन कर मिलेगा लॉकर का ताला....

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए एक बड़ी और आधुनिक पहल की गई है। (Smart Digital Locker) स्टेशन के गेट नंबर 1, डोम के पास फुट ओवरब्रिज के नीचे ज़ोन का पहला स्मार्ट डिजिटल लॉकर स्थापित किया गया है। इसकी शुरुआत आज एक महिला यात्री ने फीता काटकर की।यह डिजिटल लॉकर यात्रियों के सामान को सुरक्षित रखने का एक बिल्कुल नया और आधुनिक तरीका है। अब यात्रियों को अपना सामान जमा करने के लिए काउंटर पर लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी।
बिलासपुर स्टेशन बना हाई-टेक, 24 घंटे चलने वाला Smart Digital Locker
वे सिर्फ लॉकर पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं, आवश्यक जानकारी भर सकते हैं और तत्काल ऑनलाइन भुगतान करके लॉकर का उपयोग शुरू कर सकते हैं। इस लॉकर में एक और सुविधा है—लॉकर पर लगी स्क्रीन को टैप कर यात्री अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें व्हाट्सऐप पर एक ओटीपी मिलेगा, जिसे सत्यापित करने के बाद भुगतान कर लॉकर खोला जा सकता है।
बिलासपुर स्टेशन में ज़ोन का पहला स्मार्ट डिजिटल लॉकर शुरू(Smart Digital Locker)
डिजिटल लॉकर पूरी तरह ऑटोमेटेड और हाई सिक्योरिटी लॉकिंग सिस्टम से संचालित है, जिससे सामान बिल्कुल सुरक्षित रहता है। यात्री 24 घंटे कभी भी इस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।रेलवे का कहना है कि इस नई सेवा से यात्रियों की यात्रा और भी आसान, सुरक्षित और तनावमुक्त होगी। यह सुविधा स्टेशन पर आधुनिक तकनीक के उपयोग की दिशा में एक अहम कदम है।





