Unauthorized Vendor: बिलासपुर स्टेशन में बड़ी कार्रवाई,29 अनाधिकृत वेंडर पकड़े गए….

Unauthorized Vendor: बिलासपुर में खानपान जांच अभियान तेज, 29 वेंडरों पर गिरी गाज...

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर अनाधिकृत वेंडरों पर लगाम लगाने के लिए रेलवे वाणिज्य विभाग ने आज बड़ा कदम उठाया। (Unauthorized Vendor) स्टेशन परिसर में औचक खानपान जांच अभियान चलाया गया, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।मंडल वाणिज्य प्रबंधक एस. भारतीयन के नेतृत्व में वाणिज्य निरीक्षकों और पर्यवेक्षकों की टीम ने गुरुवार को स्टेशन के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर सख़्त जांच की। इस दौरान कुल 29 अनाधिकृत वेंडर पकड़े गए। सभी पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 80,460 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

रेलवे वाणिज्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण में पकड़ा, Unauthorized Vendor

रेलवे प्रशासन के अनुसार यात्रियों को स्वच्छ और गुणवत्तायुक्त खानपान उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इसी वजह से स्टेशन और ट्रेनों में केवल अधिकृत वेंडरों को ही काम करने की अनुमति दी जाती है। अनाधिकृत वेंडरों की वजह से न केवल खानपान की गुणवत्ता प्रभावित होती है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा पर भी असर पड़ता है।यही कारण है कि रेलवे नियमित रूप से ऐसे औचक अभियान चलाता है, ताकि स्टेशन परिसर में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलती रहें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button