Railways Created History : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे माल लदान में प्रथम तिमाही में 7807 करोड़ राजस्व किया अर्जित
Railways Created History : माल लदान और राजस्व अर्जन में प्रथम तिमाही में रचा नया इतिहास

Railways Created History : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे माल लदान में प्रथम तिमाही में 7807 करोड़ राजस्व किया अर्जित
देश के कोयला आधारित पावर प्लांट्स, भारी उद्योगों और विभिन्न कारखानों को आवश्यक सामग्रियाँ जैसे कोयला, लौह अयस्क, सीमेंट, उर्वरक और मैगनीज की आपूर्ति सुनिश्चित करने में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की प्रमुख भूमिका रही है। (Railways Created History) इस अहम जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2025) में माल लदान और राजस्व अर्जन के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है इस अवधि में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 64.61 मिलियन टन माल लदान किया गया जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 2.03% अधिक है।
Railways Created History : माल लदान और राजस्व अर्जन में प्रथम तिमाही में रचा नया इतिहास
केवल लदान ही नहीं, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने माल ढुलाई से 7807.88 करोड़ की आय अर्जित की, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आय 7404.06 करोड़ थी। इस प्रकार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को 403.80 करोड़ की अतिरिक्त आय हुई, जो कि 5.45% की वृद्धि को दर्शाता है.