Junior Miss India: बिलासपुर की आद्या श्रीवास्तव ने जीता ‘जूनियर मिस इंडिया मिस कॉन्फिडेंट’ का खिताब

किया छत्तीसगढ़ राज्य का नाम देशभर में रोशन

न्यायधानी की उभरती प्रतिभा आदया श्रीवास्तव ने (Junior Miss India) राजस्थान की गुलाबी नगरी जयपुर में आयोजित ‘जूनियर मिस इंडिया’ प्रतियोगिता में अपनी सफलता का परचम लहराया है। जयपुर के प्रतिष्ठित पांच सितारा होटल क्लार्क्स आमेर में संपन्न हुए इस भव्य राष्ट्रीय आयोजन में आदया ने ‘जूनियर मिस इंडिया मिस कॉन्फिडेंट’ का गौरवपूर्ण खिताब जीतकर बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का नाम देशभर में रोशन किया है

Junior Miss India1

जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 180 प्रतिभागियों को पछाड़कर छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान …

देशभर से जुटे करीब 180 चुनिंदा प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा करते हुए कक्षा सातवीं की छात्रा आदया श्रीवास्तव ने अपने असाधारण आत्मविश्वास और कौशल से निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तीन दिनों तक चले इस ग्लैमरस इवेंट में बॉलीवुड अभिनेत्री रीवा अरोड़ा, निर्माता मनीष सिंह, फैशन एक्सपर्ट उन्नति सिंह और सेलिब्रिटी कोरियोग्राफर यतिन गांधी जैसे दिग्गजों की मौजूदगी में आदया ने रैंप पर अपनी चमक बिखेरी। रायगढ़ घराने की प्रसिद्ध नृत्यांगना श्रीमती वासंती वैष्णव की शिष्या आदया ने प्रतियोगिता के कल्चरल राउंड में कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने उनकी शास्त्रीय जड़ों और आधुनिक आत्मविश्वास के संगम को जीवंत कर दिया।

इस उपलब्धि पर नगर के खेल और कला जगत में हर्ष की लहर, (Junior Miss India) 

फाइनल राउंड के लिए उन्हें पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स नयोनिता लोध ने विशेष प्रशिक्षण दिया था। डीपीएस बिलासपुर की छात्रा और पूर्व क्रिकेटर व CMPDI के विभागाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव और आँचल श्रीवास्तव की पुत्री आदया ने अपनी इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय अपने गुरुओं और परिवार के निरंतर सहयोग को दिया है। डिजाइनर रीमा माखीजा की पोशाक में रैंप वॉक कर खिताब अपने नाम करने वाली आदया ने भविष्य में सीनियर मिस इंडिया की गरिमामयी प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने का संकल्प जताया है। उनकी इस उपलब्धि पर नगर के खेल और कला जगत में हर्ष की लहर है…..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई