impact of news: ग्रैंड न्यूज़ की खबर का हुआ धमाकेदार असर; रसूखदार के अवैध कब्जे पर चला नगर निगम का बुलडोजर…
गरीबों पर बुलडोजर और अमीरों को नोटिस..

नगर पालिक निगम बिलासपुर के वार्ड नंबर 31 खपरगंज स्थित पूज्य सिंधी पंचायत धर्मशाला के सामने सरकारी जमीन पर रसूखदारों द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे के मामले में *’ग्रैंड न्यूज़’* की खबर का एक बड़ा और बेहद असरदार प्रभाव देखने को मिला है। (impact of news) दरअसल, लगभग 10 से 12 फीट चौड़ी शासकीय सड़क पर चल रहे इस अवैध निर्माण को लेकर स्थानीय निवासियों और वार्ड पार्षद सहजादी कुरैशी में निगम की दोहरी नीति के खिलाफ भारी आक्रोश था, क्योंकि प्रशासन गरीबों के आशियानों पर तो तुरंत बुलडोजर चला रहा था, लेकिन इस रसूखदार को केवल नोटिस थमाकर औपचारिकता निभा रहा था।
गरीबों पर बुलडोजर और अमीरों को नोटिस के खेल का पर्दाफाश (impact of news)
*’ग्रैंड न्यूज़’* ने जनहित से जुड़े इस भेदभावपूर्ण रवैये और प्रशासनिक ढर्रे की खबर को प्रमुखता और निडरता के साथ उजागर किया। खबर प्रसारित होते ही निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया और आला अधिकारियों को अपनी आँखें खोलनी पड़ीं। *’ग्रैंड न्यूज़’* की खबर के इस जबरदस्त असर के चलते बैकफुट पर आए निगम प्रशासन ने बिना वक्त गंवाए अपनी अतिक्रमण विरोधी टीम को भारी दलबल के साथ मौके पर भेजा और सड़क पर किए जा रहे उस पक्के अवैध निर्माण को जेसीबी (बुलडोजर) से पूरी तरह जमींदोज कर दिया, जिससे जनता का निष्पक्ष कार्रवाई पर भरोसा एक बार फिर बहाल हुआ है…..





