forest workers movement: बिलासपुर संभाग में वन कर्मचारियों का सत्याग्रह; संभागीय अध्यक्ष प्रीतम पुरान के नेतृत्व में धरना…..
काली पट्टी' के बाद अब सांकेतिक धरना

छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ ने बिलासपुर संभाग के सात जिलों के सभी वन कर्मचारियों के साथ मिलकर अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर एक सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। (forest workers movement) इस अवसर पर उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उनके पुराने सभी मांग पत्रों और विषयों पर, विशेष रूप से जब से नए सीसीएफ (CCF) साहब की पोस्टिंग हुई है, तब से लेकर आज तक प्रशासन द्वारा कोई विचार नहीं किया गया है।
छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ का चरणबद्ध आंदोलन शुरू (forest workers movement)
अपनी जायज मांगों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए कर्मचारियों ने अंततः सत्याग्रह और शांतिपूर्ण विरोध का रास्ता चुना है। उनके इस आंदोलन के एजेंडे में कुल 17 से 18 मुख्य बिंदु शामिल हैं, जिनमें प्रमुख रूप से कर्मचारियों की विभागीय जांच के मामलों का निपटारा, अवकाश प्रकरणों की स्वीकृति, सेवा पुस्तिका (सर्विस बुक) का सत्यापन, विभिन्न प्रकार के भत्तों का भुगतान और वर्दी अनुदान जैसी महत्वपूर्ण मांगें शामिल हैं।
प्रीतम पुरान ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से चलाया जा रहा है, जिसके तहत पिछले हफ्ते सभी वन कर्मचारियों ने अपने काम के दौरान काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया था और उसके बाद का यह धरना प्रदर्शन उनके इस आंदोलन का दूसरा चरण है…





