Farmer Attempts Suicide: छत्तीसगढ़ में किसान बदहाली और रकबा कटौती का संकट
आम आदमी पार्टी का तीखा वार

छत्तीसगढ़ में ‘अन्नदाता’ की स्थिति एक बार फिर चिंताजनक मोड़ पर है। (Farmer Attempts Suicide) कोरबा और जांजगीर की सीमा पर स्थित झांझ गांव के किसान बसाहु राम मरकाम ने कर्ज और रकबा कटौती से परेशान होकर कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। किसान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया था जहाँ वे जीवन और मौत की जंग लड़ रहे हैं। इस घटना ने प्रदेश की राजनीति गरमा दी है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर किसान का हाल जाना और प्रदेश की भाजपा सरकार पर किसानों को प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है….
किसान आत्महत्या और जहर पीने पे हो रहे मजबूर
किसान बसाहु राम मरकाम की व्यथा छत्तीसगढ़ के कई किसानों की कहानी बयां कर रही है। अस्पताल में होश आने पर किसान ने बताया कि उन पर कर्ज का भारी बोझ है और ऊपर से सरकार द्वारा उनके खेती के रकबे (क्षेत्रफल) में कटौती कर दी गई है। रकबा कम होने के कारण वे अपना पूरा धान नहीं बेच पा रहे हैं, जिससे आर्थिक संकट और गहरा गया है।
इसी हताशा में उन्होंने कीटनाशक का सेवन कर लिया। डॉक्टरों के अनुसार, जहर का असर काफी गहरा है और अगले 48 घंटे किसान के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल सिम्स पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पार्टी का आरोप है कि सरकार भौतिक सत्यापन के नाम पर किसानों को टोकन के लिए भटका रही है और जानबूझकर रकबा कम दिखा रही है…..
आमआदमी पार्टी का आरोप…. , (Farmer Attempts Suicide)
आम आदमी पार्टी की नेता प्रियंका शुक्ला ने सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने “रकबा समर्पण” जैसे नए शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि सरकार ने अब तक नक्सलियों का आत्मसमर्पण कराते कराते बोर हो चुकी है और अब किसानों से रकबा समर्पण करा रही है। 5 एकड़ में फसल उगाने वाले किसान का रकबा कागजों में काटकर 3 एकड़ कर दिया गया है, जिससे किसान अपनी मेहनत की फसल बेचने के लिए दर-दर भटक रहा है।
आमआदमी पार्टी का आरोप है कि एक तरफ सरकार खुद को किसान हितैषी बताती है, वहीं दूसरी तरफ जल-जंगल-जमीन की आवाज उठाने वाले आदिवासियों और किसानों को डराया-धमकाया जा रहा है। आप नेताओं ने मांग की है कि धान खरीदी की अंतिम तिथि तुरंत बढ़ाई जाए और रकबा कटौती की प्रक्रिया को बंद कर किसानों को राहत दी जाए……





