Fake Police: नकली पुलिस बनकर ट्रक ड्राइवर से लूट: 9 बोरी तंबाकू और नकदी लेकर हुए थे फरार

सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्रेजा कार समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया माल बरामद......

बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में फर्जी पुलिसकर्मी (Fake Police) बनकर ट्रक चालक से लूटपाट करने वाले चार शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के अनुसार, शहडोल से बिलासपुर तंबाकू लेकर रहे एक ट्रक चालक को हाफा के पास एक हाईवे ढाबे पर ब्रेजा कार सवार युवकों ने रोका और खुद को पुलिसकर्मी बताकर डराया-धमकाया।

ब्रेजा कार समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया माल बरामद (Fake Police)

आरोपियों ने न केवल ट्रक से 9 बोरी तंबाकू जबरन उतरवा ली, बल्कि ड्राइवर को अपनी कार में बिठाकर उससे छोड़ने के बदले 8 हजार रुपये की अवैध वसूली भी की। ट्रक चालक की शिकायत पर सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त चारों आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस ने उनके पास से लूट में उपयोग किया ब्रेजा कार, चोरी की गई तंबाकू की बोरियां और नकदी बरामद कर ली है, और अब आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है…..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई