Cheap JCB Fraud: सस्ती जेसीबी दिलाने का लालच देकर ठगी

जालसाजों ने बैंक कर्मचारी बनकर की ठगी

बिलासपुर में जालसाजी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, (Cheap JCB Fraud) जहां एक व्यक्ति को जेसीबी मशीन बेचने का झांसा देकर 20 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। ठगों ने खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर न केवल फर्जी दस्तावेज दिखाए, बल्कि बैंक के नाम पर झूठा भरोसा भी दिलाया। जब पीड़ित को पता चला कि असल मालिक के हस्ताक्षर फर्जी हैं और पैसे डकार लिए गए हैं, तब जाकर मामले की शिकायत पुलिस से की गई।

फर्जी एग्रीमेंट और फर्जी दस्तखत का खेल, बिलासपुर पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला

धोखाधड़ी की यह वारदात शहडोल के रहने वाले शहनवाज खान के साथ हुई है, जिन्हें सस्ती जेसीबी दिलाने का लालच देकर ठगी का शिकार बनाया गया। मामले के अनुसार, आरोपी बाबा खान और भरत गुप्ता ने पीड़ित से संपर्क कर बताया कि एक जेसीबी (पंजीयन क्रमांक CG 22 BY 6984) बैंक द्वारा खींची गई है और उसे कम कीमत पर बेचा जा रहा है। आरोपियों ने पीड़ित को भरोसे में लेने के लिए खुद को हिंदुजा फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताया और सेंदरी इलाके में ले जाकर वाहन का मुआयना भी कराया। आरोपियों ने दावा किया कि वाहन के मूल मालिक कुमार राज देवांगन ने उन्हें इसे बेचने के लिए अधिकृत किया है…..

जेसीबी दिलाने के नाम पर 20 लाख की जालसाजी, जालसाजों ने बैंक कर्मचारी बनकर की ठगी, (Cheap JCB Fraud)

जालसाजों की बातों में आकर पीड़ित शहनवाज ने कुल 24 लाख 51 हजार रुपये में सौदा तय किया और किश्तों में 20 लाख रुपये आरोपियों के बताए बैंक खातों में आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए। फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब आरोपियों ने पैसे लेने के बाद फोन उठाना बंद कर दिया और एनओसी देने में आनाकानी करने लगे।

संदेह होने पर जब पीड़ित ने मूल वाहन स्वामी कुमार राज देवांगन से संपर्क किया, तो उसके होश उड़ गए। मूल स्वामी ने बताया कि उसने गाड़ी किसी भरत गुप्ता को नहीं बल्कि किसी अन्य व्यक्ति को बेची है और एग्रीमेंट पर किए गए हस्ताक्षर पूरी तरह फर्जी हैं। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है…

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button