BLO Respect: बीएलओ दशमत ध्रुव का कमाल,समय से पहले पूरा किया शत-प्रतिशत कार्य
BLO Respect: कलेक्टर का सम्मान, मॉल में फिल्म बीएलओ के चेहरे पर खुशी की चमक

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर तखतपुर ब्लॉक के ग्राम बेलपान की बीएलओ दशमत ध्रुव को कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सम्मानित किया है। (BLO Respect) उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। दशमत ध्रुव ने निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने क्षेत्र का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा किया। कुल 420 मतदाताओं का पूरा डेटा समय पर ऑनलाइन एंट्री कर उन्होंने बेहतरीन कार्य किया।
420 मतदाताओं का पूरा डेटा,बीएलओ के मेहनत को मिला बड़ा सम्मान
इसी उपलब्धि के चलते जिला प्रशासन ने उन्हें परिवार सहित मैग्नेटो मॉल में फिल्म और लंच का विशेष पुरस्कार भी दिया। (BLO Respect) दशमत ध्रुव के अनुसार वे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं और उन्हें बीएलओ की जिम्मेदारी दी गई थी। बाहर से आई बहुओं के दस्तावेज जुटाने में शुरू में कुछ मुश्किल हुई, लेकिन समझाने के बाद सभी ने सहयोग किया और पूरा काम समय पर हो गया।उन्होंने कहा कि कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया जाना उनके लिए गर्व की बात है। फिल्म और लंच ने उनके उत्साह को और बढ़ा दिया। आगे भी वे अपने काम को पूरे मन से करती रहेंगी।दशमत ध्रुव ने मॉल में “120 बहादुर” फिल्म का आनंद लिया और यह दिन उनके लिए खास बन गया।





