Rivalry: सरकण्डा में तोड़फोड़ और आगजनी करने वाला युवक पकड़ा गया

Rivalry: पूर्व ड्राइवर ने रंजिश में गाड़ियाँ तोड़ी और ऑफिस जलाया, पकड़कर भेजा गया जेल

पुरानी रंजिश के चलते आगजनी और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम देने वाला आखिर कार पकड़ा ही है (Rivalry) यह पूरी घटना सरकण्डा इलाके की है, जहाँ राजेन्द्र राजपूत उर्फ केसरी, जो कि लिंगियाडीह का रहने वाला, अपने पुराने मालिक से बदला लेने की वजह से बड़ी घटना कर बैठा। प्रार्थी संदीप साहू का आर.के. एंबुलेंस सर्विस एंड ट्रेवल्स नाम से ऑफिस है और वह 15 अक्टूबर की शाम ऑफिस बंद कर घर चला गया था।

पूर्व ड्राइवर ने रंजिश में गाड़ियाँ तोड़ी और ऑफिस जलाया, पकड़कर भेजा गया जेल,Rivalry

तीन गाड़ियाँ—डिज़ायर, सेंट्रो और एंबुलेंस—ऑफिस के बाहर खड़ी थीं। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बगल की दुकान वाले ने फोन करके बताया कि राजेन्द्र गाड़ियों को तोड़कर ऑफिस में आग लगाकर भाग गया है। जब संदीप वापस पहुँचा तो वाहनों के काँच टूटे मिले और ऑफिस का सामान जल चुका था, जिससे करीब 65 हजार का नुकसान हुआ।

सरकण्डा में तोड़फोड़ और आगजनी करने वाला युवक पकड़ा गया

पता चला कि राजेन्द्र पहले वहीं गाड़ी चलाता था और शिकायतें मिलने पर उसे पिछले साल काम से हटा दिया गया था, इसी रंजिश में उसने ये सब किया। वारदात के बाद वह गायब हो गया था और कई दिन तक तलाश चलती रही। 26 नवंबर को खबर मिली कि वह लिंगियाडीह में दिखा है। पुलिस मौके पर पहुँची और घेरकर उसे पकड़ लिया। पूछने पर उसने पूरी बात मान ली, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।….

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button