Major Police Operation: नशे के सामान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ‘रायपुर के बाद बिलासपुर में भारी छापेमारी,

अब दुकान पर गोगो बेचा तो जाना होगा जेल,

छत्तीसगढ़ में युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने वाले ‘सुक्खा नशा’ के कारोबार पर (Major Police Operation) पुलिस प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी स्ट्राइक की है। राजधानी रायपुर के पुलिस कमिश्नर के सख्त आदेश के बाद, नशे में इस्तेमाल होने वाले रोलिंग पेपर, गोगो स्मोकिंग कोन और परफेक्ट रोल जैसे उत्पादों की बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।

इस आदेश का असर अब प्रदेश के अन्य जिलों में भी दिखने लगा है। इसी कड़ी में बिलासपुर पुलिस ने जिले भर के पान ठेलों और किराना दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। एडिशनल एसपी पंकज पटेल के नेतृत्व में पुलिस की दर्जनों टीमों ने एक साथ दबिश देकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री जब्त की है और दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी है….

युवाओं को बचाने के लिए खाकी सख्त, बिलासपुर में ‘सुक्खा नशा’ पर वार, 

​​राजधानी रायपुर से शुरू हुई इस मुहिम ने अब पूरे प्रदेश में सुक्खा नशा बेचने वालों की नींद उड़ा दी है। पुलिस कमिश्नर के स्पष्ट आदेश के बाद अब किसी भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान, गुमटी या ठेले पर नशे के सहायक उपकरण बेचना गैरकानूनी होगा। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि गोगो और रोलिंग पेपर जैसे सामानों की आड़ में युवा नशे के जाल में फंस रहे थे।

इसी को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की गई, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने न केवल सामान जब्त किया है, बल्कि उन रास्तों और नेटवर्क को भी खंगालना शुरू कर दिया है जहां से इन सामग्रियों की सप्लाई की जा रही थी।

रोलिंग पेपर और गोगो जब्त, (Major Police Operation)

बिलासपुर में की गई इस बड़ी कार्रवाई के तहत पुलिस ने लगभग 40 से अधिक संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान शहर के मुख्य बाजारों से लेकर गलियों के पान ठेलों तक की सघन तलाशी ली गई। प्रशासन का कहना है कि यह केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं है, बल्कि आने वाले समय में औचक निरीक्षण का सिलसिला जारी रहेगा।

पुलिस ने साफ कर दिया है कि यदि प्रतिबंध के बावजूद कोई दुकानदार पर्दे के पीछे से इन सामानों की बिक्री करता पाया गया, तो उस पर सख्त कानूनी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस अभियान का मूल उद्देश्य समाज से नशे के जहर को पूरी तरह खत्म करना और स्कूली बच्चों व युवाओं को इस घातक लत से दूर रखना है…..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button