Rawat Dance: रावत नाच महोत्सव में थिरके डिप्टी सीएम अरुण साव और विधायक सुशांत शुक्ला
Rawat Dance: छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति पर छाया रंग

बिलासपुर में लोक संस्कृति और परंपरा का रंग तब और गहरा हो गया जब रावत नाच महोत्सव के मंच पर नेता और कलाकार एक साथ थिरकते नजर आए। (Rawat Dance) मंगला बजरंग चौक, छपराभाठा में आयोजित 26वें रावत नाच महोत्सव में डिप्टी सीएम अरुण साव और विधायक सुशांत शुक्ला ने शिरकत की। दोनों नेता जब मंच पर पहुंचे तो पारंपरिक धुनों पर खुद को रोक नहीं पाए और कलाकारों के साथ झूम उठे।
छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति पर छाया रंग,(Rawat Dance)
कार्यक्रम में 15 से अधिक दलों ने पारंपरिक वेशभूषा में शानदार प्रस्तुतियां दीं। ढोल-मंजीरों की थाप पर जब नर्तक दोहे गा रहे थे, तो दर्शक भी झूम उठे। महोत्सव में कलाकारों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देकर समाज को प्रेरित किया। इधर डिप्टी सीएम के थिरकते वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे हैं।रावत नाच महोत्सव ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की नई ऊर्जा गौरव के साथ लोगों के दिलों में जगा दिया है।





