Artists’ Programs Conclude: अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस के मौके पर कलाकारों का किया गया सम्मान
Artists' Programs Conclude: 2 दिन तक चले अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायक और पंथी कलाकारों के कार्यक्रमों का हुआ समापन

दुर्ग जिले के ग्राम मेड़ेसरा में अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस के अवसर पर दो दिवसीय पंडवानी कार्यक्रम का भव्य समापन किया गया। (Artists’ Programs Conclude) इस समारोह में देशभर से पंडवानी और पंथी नृत्य के नामी कलाकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित हुए। उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर भी मंचासीन रहे।
कलाकारों के कार्यक्रमों का हुआ समापन,
कार्यक्रम की अध्यक्षता अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने की। (Artists’ Programs Conclude) समारोह में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और परंपरा की झलक पेश करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती कला, संस्कृति और परंपरा से समृद्ध है। पंडवानी और पंथी जैसे लोकनृत्यों ने प्रदेश को न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाई है।
मुख्यमंत्री ने सभी कलाकारों को बधाई दी,Artists’ Programs Conclude
मुख्यमंत्री ने पंडवानी गायिका पद्मविभूषण तीजन बाई और पद्मश्री ऊषा बारले सहित सभी कलाकारों को बधाई दी। मुख्यमंत्री साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में फिल्म सिटी के निर्माण की दिशा में कार्य कर रही है और इसके लिए बजट का आवंटन भी किया जा चुका है, जिससे कला और कलाकारों को नए अवसर प्राप्त होंगे।मेड़ेसरा में आयोजित यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की लोककला, संस्कृति और परंपरा का जीवंत प्रतीक बनकर सामने आया।





