Allegation On Illegal Receipt: तिफरा सब्जी मण्डी में घमासान,फर्जी पंजीयन और अवैध रसीद पर आरोप
Allegation On Illegal Receipt: जांच टीम पहुंची बिलासपुर

तिफरा सब्जी मंडी को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। मंडी के अध्यक्ष मुकेश अधिजा पर फर्जी पंजीयन और दुकानदारों से अवैध रसीद वसूलने के गंभीर आरोप लगे हैं।(Allegation On Illegal Receipt) यही नहीं, पूरी समिति के अस्तित्व पर भी अब सवाल उठने लगे हैं।
जांच में दोनो पक्ष आमने सामने,Allegation On Illegal Receipt
इस मामले की शिकायत कुछ दिन पहले रायपुर स्थित कृषि उपज मंडी कार्यालय में दर्ज कराई गई थी। शिकायत मिलते ही रायपुर से एक विशेष जांच टीम शनिवार को बिलासपुर पहुंची। (Allegation On Illegal Receipt) जांच टीम ने यहां दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी बातें सुनीं और संबंधित दस्तावेजों की जांच की।पहले पक्ष का आरोप है कि मौजूदा मंडी समिति पूरी तरह अवैध तरीके से काम कर रही है। उनका कहना है कि समिति का पंजीयन अब तक नहीं कराया गया है और अध्यक्ष मुकेश अधिजा भी बिना वैध प्रक्रिया के पद पर बने हुए हैं। शिकायतकर्ताओं ने जांच अधिकारियों को कई दस्तावेज सौंपे हैं, जिनसे वे अपने आरोपों को साबित करने की बात कह रहे हैं।वहीं, दूसरे पक्ष यानी वर्तमान समिति ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है। समिति के सदस्यों ने जांच अधिकारियों को पंजीयन और चुनाव से जुड़े सभी वैध दस्तावेज सौंपे। उनका कहना है कि शिकायतकर्ता स्वयं चुनाव प्रक्रिया में शामिल थे और अब निजी रंजिश के कारण इस तरह के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।बताया जा रहा है कि हाल ही में शिकायतकर्ता और एक दुकानदार के बीच आपसी विवाद हुआ था, जिसमें अध्यक्ष नेबीच-बचाव कर समझौता कराया था। समिति का दावा है कि उसी के बाद से उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
तिफरा सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा तुल, जांच टीम पहुंची बिलासपुर,Allegation On Illegal Receipt
फिलहाल, जांच टीम ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और रिपोर्ट रायपुर भेज दी गई है। अब देखना यह होगा कि इस विवाद में सच्चाई किसके पक्ष में निकलती है।





