स्मार्ट मीटर विरोध: स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का घर-घर अभियान, उपभोक्ताओं से जुटा रही बिजली बिल की जानकारी
वार्ड 57 में कांग्रेस ने कराया स्मार्ट मीटर सर्वे, पुराने और नए बिल का लिया हिसाब

सरकंडा के अशोक नगर स्थित वार्ड नंबर 57 में स्मार्ट मीटर को लेकर (स्मार्ट मीटर विरोध) कांग्रेस का विरोध अब सड़कों से निकलकर लोगों के घरों तक पहुंच गया है। महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव शिल्पी तिवारी सहित कांग्रेस नेताओं ने घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर से जुड़ी जानकारी जुटाई। इस दौरान लोगों को एक फॉर्म दिया गया, जिसमें स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में हुए बदलाव और बिजली खपत की जानकारी ली जा रही है।
वार्ड 57 में कांग्रेस ने कराया स्मार्ट मीटर सर्वे (स्मार्ट मीटर विरोध)
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल में बढ़ोतरी की शिकायत सामने आई है। इसी दावे की वास्तविकता जानने के लिए पार्टी द्वारा वार्ड स्तर पर सर्वे किया जा रहा है। उपभोक्ताओं से पुराने और नए बिजली बिल की जानकारी लेने के साथ यह भी पूछा जा रहा है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके बिजली खर्च में कितना अंतर आया है।
कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इसे अनिवार्य नहीं बताए जाने के बावजूद नए बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक सर्वे से प्राप्त आंकड़ों को संकलित कर सरकार के सामने रखा जाएगा। पार्टी का आरोप है कि स्मार्ट मीटर के कारण आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बिजली बिल का बोझ बढ़ रहा है।





