Congress filed nomination: वार्ड 29 में चुनावी रण शुरू कांग्रेस भरा नामांकन

गढ़ बचाएगी कांग्रेस या खिलेगा कमल? वार्ड 29 पर सबकी नजर...

न्यायधानी बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर तारबाहर में होने वाले उपचुनाव को लेकर चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है।(Congress filed nomination)1 जून को होने वाले मतदान और 4 जून को आने वाले नतीजों से पहले आज नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस, पार्टी ने पूरे दमखम के साथ अपने प्रत्याशि का नामांकन दाखिल कराया।

गढ़ बचाएगी कांग्रेस या खिलेगा कमल? वार्ड 29 पर सबकी नजर (Congress filed nomination)

वार्ड नंबर 29 को पिछले करीब 35 वर्षों से कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। यहां स्वर्गीय शेख गफ्फार लगातार पार्षद रहे और इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस ने इस बार स्वर्गीय पूर्व पार्षद शेख असलम के पुत्र शेख मोहम्मद आजम को मैदान में उतारा है। नामांकन रैली के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व शिक्षामंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल भी पहुंचे।

उन्होंने दावा किया कि वार्ड नंबर 29 में एक बार फिर कांग्रेस की जीत तय है।कांग्रेस प्रत्याशी शेख मोहम्मद आजम ने कहा कि वे क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल करेंगे और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। इस नामांकन रैली में खरसिया विधायक उमेश पटेल कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव शिल्पी तिवारी सहित सभी कांग्रेसी उपस्थित रहे

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई