स्मार्ट सिटी रोड का ट्रैफिक सिग्नल महीनों से बंद, अधिकारी अनजान- लोगों में नाराजगी

बिलासपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत करोड़ों रुपए खर्च कर शहर में विकास कार्य किए जा रहे हैं। लेकिन नेहरू नगर से नर्मदा नगर को जोड़ने वाली स्मार्ट सिटी रोड पर लगाया गया ट्रैफिक सिग्नल कई महीनों से बंद पड़ा है। ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के कारण यह सिग्नल अब तक शुरू नहीं किया गया है।

इस चौराहे पर चारों ओर से वाहनों का भारी दबाव रहता है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। वहीं कुछ ही दूरी पर एक और ट्रैफिक सिग्नल लगाने के लिए खंभा तो लगा दिया गया है, लेकिन उस पर अब तक सिग्नल नहीं लगाया गया है।

क्षेत्रवासियों की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि नेहरू नगर से नर्मदा नगर रोड पर लगे ट्रैफिक सिग्नल को जल्द से जल्द चालू किया जाए। साथ ही अस्थाई चौक बनाकर ट्रैफिक पुलिस के जवानों की तैनाती की जाए, ताकि वाहनों की आवाजाही सुचारु रहे और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button