Theatrical Performance: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर डॉ. हेडगेवार के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन ने जगाई नई प्रेरणा
Theatrical Performance: संघर्षों से गढ़ा व्यक्तित्व ही राष्ट्र की रीढ़,डॉ. हेडगेवार नाट्य मंचन में गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को बहतराई खेल परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम में माधव प्रेरणा केंद्र एवं डॉ. हेडगेवार नाट्य मंचन समिति के संयुक्त तत्वावधान में “संघ सृजन” नामक भव्य नाट्य मंचन का आयोजन किया गया। (Theatrical Performance) कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री अरुण साव रहे। तोखन साहू ने कहा कि आरएसएस कोई राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि मानव निर्माण की प्रयोगशाला है, जहां व्यक्ति से समाज और समाज से राष्ट्र निर्माण की भावना आकार लेती है।
डॉ. हेडगेवार नाट्य मंचन में गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर,(Theatrical Performance)
उन्होंने कहा कि संघर्षों से निखरा हुआ व्यक्तित्व ही राष्ट्र की सच्ची रीढ़ बनता है। इस अवसर पर नाद ब्रह्म नागपुर द्वारा प्रस्तुत नाट्य मंचन में डॉ. हेडगेवार के जीवन के प्रेरक प्रसंगों और उनके राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत विचारों को सजीव किया गया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि डॉ. हेडगेवार बाल्यकाल से ही प्रखर देशभक्त थे, जिनका जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है।
करीब सवा दो घंटे तक चले इस नाट्य मंचन में 40 कलाकारों ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर संघ की स्थापना तक के निर्णायक क्षणों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। (Theatrical Performance) कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, प्रफुल्ल शर्मा और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। मंच संचालन पूर्णंदु भट्ट ने किया और आभार प्रदर्शन डॉ. ललित माखीजा ने किया।





