The fearless rogue: बंदूक की मैगजीन से काटा केक, वीडियो वायरल

The fearless rogue (रायपुर): रायपुर में पिस्टल की मैगजीन से केक काटने का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक युवक अपने जन्मदिन पर सड़क पर खड़े होकर पिस्टल से मैगजीन निकाल रहा है। फिर कैमरे के सामने ही उस मैगजीन से केक काटते नजर आ रहा है। इसके अलावा एक दूसरे वीडियो कॉल में एक युवक बंदूक पकड़कर दूसरे को धमकाते नजर आ रहा है। इस मामले में SSP से शिकायत भी हुई है। बताया जा रहा है कि ये दोनों वीडियो आजाद चौक इलाके का है।

पहला वीडियो पराग इस हियर नाम के इंस्टाग्राम आईडी में अपलोड किया गया है। जिसमें दो युवक केक लेकर खड़े हैं। एक युवक ने हाथ में पिस्टल पकड़ी हुई है और वह मैगजीन निकाल रहा है। फिर उसने मैगजीन से ही केक को काटा। इस दौरान पीछे एक लड़का स्काई शॉट को हाथों में लेकर फोड़ रहा है। जो जानलेवा है। गायत्री दुबे नाम की महिला ने रायपुर SSP डॉ.लाल उम्मेद सिंह को शिकायत दी।

जिसमें उन्होंने बताया कि उसके बेटे ओम दुबे को वीडियो कॉलिंग कर इंस्टाग्राम में अरुण यादव नाम की युवक ने धमकी दी है। अरुण ने पिस्टल दिखाकर हत्या की धमकी दी है। अरुण आदतन बदमाश है जो कई बार जेल जा चुका है। उन्होंने आगे कहा कि उनका बेटा भी जेल जा चुका है, जहां उस पर इसी शख्स ने हमला करवाया था।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई