अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: शुभमन गिल कप्तान, रोहित-विराट की वापसी

दिल्ली। बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी गई है। वहीं वनडे टीम में श्रेयस अय्यर को उप-कप्तान बनाया गया है।
इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी वापसी हुई है। हालांकि रोहित शर्मा का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर रहेगा। वह हाल ही में हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबरकर IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वह वनडे सीरीज में मैदान पर उतर सकते हैं।
बीसीसीआई ने टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव करते हुए ऋषभ पंत से उप-कप्तानी छीन ली है। अब केएल राहुल को टेस्ट टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के बाद रिकवरी फेज में हैं। उन्हें वनडे टीम में शामिल किया गया है, लेकिन मैच खेलने से पहले मेडिकल टीम की मंजूरी जरूरी होगी।
india team test

इस सीरीज में कई नए चेहरों को भी मौका मिला है। बीसीसीआई ने प्रिंस यादव, मानव सुथार, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया है। युवा खिलाड़ियों को मौका देने के फैसले को भविष्य की टीम तैयार करने की रणनीति माना जा रहा है।

अफगानिस्तान के खिलाफ यह सीरीज टीम इंडिया के लिए आगामी बड़े टूर्नामेंटों की तैयारी के लिहाज से अहम मानी जा रही है। चयनकर्ताओं ने अनुभव और युवा खिलाड़ियों का संतुलन बनाने की कोशिश की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button