Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

हार्दिक पंड्या क्यों मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाए जाएंगे? ये हैं 5 वजह

हार्दिक पंड्या पर गाज गिर सकती है. उनसे मुंबई इंडियंस की कप्तानी छीनी जा सकती है. ये दावा इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में किया गया है. रिपोर्ट में के मुताबिक मुंबई इंडियंस से जुड़े 3 लोगों ने इंडियन एक्सप्रेस को ये बताया कि हार्दिक पंड्या से कप्तानी छिन सकती है. इतना ही नहीं रिपोर्ट में कहा गया कि मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन होगा, उस बारे में भी फ्रेंचाइजी के अंदर विचार-विमर्श जारी है. अब सवाल है कि हार्दिक से कप्तानी छिने जाने की बातें तेज क्यों हैं? IPL 2026 में 10 टीमों के दंगल में मुंबई इंडियंस 9वें स्थान पर रही, सिर्फ इसलिए हार्दिक पंड्या को कप्तानी से हटाया जाएगा या फिर वजह और भी है.आइए एक-एक कर उन सारी वजहों पर नजर डालते हैं, जिसके चलते हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाया जा सकता है. ये वजह टीम के खराब परफॉर्मेन्स के अलावा खुद उनके प्रदर्शन और खिलाड़ियों के साथ व्यवहार जैसे मुद्दों से संबंधित दिखते हैं.IPL 2026 में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. IPL इतिहास की इस सबसे सफल टीम का हाल ये रहा कि उसने ग्रुप स्टेज पर खेले 14 मैचों में से 10 गंवा दिए. उन 10 मैचों में से 8 मैच मुंबई इंडियंस ने हार्दिक की कप्तानी में हारे. इंजरी के चलते हार्दिक IPL 2026 के 4 मैच नहीं खेल सके थे. IPL 2026 के आगाज से पहले मुंबई इंडियंस को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था. मगर उस टीम ने पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर रहकर अपने सफर का अंत किया.

हार्दिक पंड्या के लिए मुसीबत तब डबल हो गई जब टीम के खराब प्रदर्शन के साथ-साथ, उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी का ग्राफ भी गिर गया. बतौर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए वो छाप नहीं छोड़ पाए, जिसकी उनसे उम्मीद थी. हार्दिक पंड्या ने IPL 2026 के 10 मैचों में 22.88 की औसत और 138.25 की स्ट्राइक रेट से 206 रन बनाए हैं. वहीं गेंदबाजी में इन 10 मैचों में 64.75 की औसत से उन्होंने सिर्फ 4 विकेट हासिल किए हैं.

पंड्या से टीम के खिलाड़ी खुश नहीं- रिपोर्ट्स

IPL 2026 के बीच एक रिपोर्ट आई, जिसमें दावा किया गया कि मुंबई इंडियंस के कई खिलाड़ी, जिसमें ज्यादातर सीनियर प्लेयर्स थे, वो हार्दिक पंड्या से खुश नहीं थे. भले ही इस बार में फ्रेंचाइजी की ओर से कोई आधिकारिक बयान ना आया हो, मगर बिना आग के तो धुआं उठता नहीं है. ऐसे में ये भी एक बड़ा फैक्टर हो सकता है, जिसके चलते फ्रेंचाइजी हार्दिक से कप्तानी छिनने का फैसला कर सकती है.

 

अनफिट पंड्या

हार्दिक पंड्या के लिए फिटनेस भी एक बड़ी समस्या है. IPL 2026 में वो अपनी बैक इंजरी को लेकर 4 मैचों से बाहर रहे. अब जिस टीम का कप्तान फिट ना हो तो फिर उसका संतुलन तो बिगड़ता ही है. IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के साथ ऐसा देखने को मिला भी है.

 

फ्रेंचाइजी का पंड्या पर भरोसा घटा

हार्दिक पंड्या जबरदस्त ऑलराउंडर हैं, इसमें दो राय नहीं. लेकिन, IPL की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी के लिए कप्तानी और खिलाड़ी वाले डबल रोल में जिस तरह से उनका प्रदर्शन लड़खड़ाया है, उसने फ्रेंचाइजी के कायम उन पर भरोसे को कम करने का काम किया है.

IPL 2026 के बाद कहां घूमने गए हार्दिक पंड्या?

हार्दिक पंड्या से मुंबई इंडियंस की कप्तानी छिनने के बाद इस फ्रेंचाइजी के साथ उनके बने रहने पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं. ऐसे में अगले सीजन वो किसी और फ्रेंचाइजी के लिए खेलते दिखें तो हैरानी नहीं होगी. फिलहाल, हार्दिक पंड्या IPL 2026 मिली हार के गम को मिटाने के लिए अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने निकल पड़े हैं. वो और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा फ्रांस घूमने गए हैं.

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई