Teachers Are Not Improving: स्कूलों में मटन पार्टी और शराबखोरी! जिला शिक्षा अधिकारी कैमरे पर बोले – ‘शिक्षक सुधर नहीं रहे
Teachers Are Not Improving: नशे में धुत शिक्षक और बेबस अधिकारी

बिलासपुर। में शिक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। (Teachers Are Not Improving) स्कूलों में पढ़ाई की जगह अब शराब और मटन पार्टी की तस्वीरें सामने आ रही हैं। जिले के अलग-अलग स्कूलों से शिक्षकों के नशे में धुत वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। और अब सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि खुद जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने कैमरे के सामने स्वीकार कर लिया है कि हालात उनके काबू में नहीं हैं। सवाल उठता है। जब शिक्षा के रखवाले ही जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लें, तो बच्चों का भविष्य कौन संभालेगा?
बिलासपुर की शिक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
बिलासपुर जिले में शिक्षा के मंदिरों का हाल अब किसी से छुपा नहीं है।(Teachers Are Not Improving) स्कूलों में न तो पढ़ाई पर ध्यान है, न अनुशासन पर। शिक्षकों के शराब पीते, नाचते और मटन पार्टी करते वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। विभाग की कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित है। जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे खुद मान चुके हैं कि बार-बार समझाने के बावजूद शिक्षक सुधरने का नाम नहीं ले रहे। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या शिक्षा विभाग की पकड़ अब पूरी तरह ढीली पड़ चुकी है???
शे में धुत शिक्षक और बेबस अधिकारी(Teachers Are Not Improving)
जिला शिक्षा कार्यालय के बाहर की तस्वीरें भी विभाग की हकीकत बयां कर रही हैं। चारों ओर गंदगी, दीवारों पर गुटखे की लकीरें, और भीतर फाइलों में दबी जवाबदेही। हाईकोर्ट की चेतावनी के बावजूद विभाग में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा। अब पूरा जिला यह जानना चाहता है कि क्या प्रशासन इस लापरवाही पर सख़्त कदम उठाएगा या फिर शिक्षा व्यवस्था इसी तरह रसातल में जाता रहेगा। निगाहें अब सरकार और विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।





