Stunting: चलती कार की छत पर स्टंट,

Stunting: रिवरव्यू रोड का वीडियो वायरल, पुलिस युवक की पहचान में जुटी...

बिलासपुर के नए रिवरव्यू रोड पर एक युवक का चलती कार की छत और बोनट पर बैठकर रील बनाना लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया है। (Stunting)  वायरल वीडियो में बिना नंबर की कार के सनरूफ से बाहर निकला युवक बेखौफ तरीके से पोज देता नजर आता है, जबकि पीछे से गाड़ी रफ्तार पकड़ती दिख रही है।

रील बनाने की सनक में जान जोखिम, (Stunting)

हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी के बावजूद इस तरह की स्टंटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही। पहले बाइक पर जोखिम भरे करतबों के कई वीडियो सामने आ चुके थे, अब कार पर बैठे इस युवक ने भी हादसे की परवाह किए बिना स्टंट कर डाला। वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही पुलिस हरकत में आ गई है और फुटेज व लोकेशन के आधार पर उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है….

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button