Scooty Rally: नारी शक्ति वंदन कानून पर बिलासपुर में जश्न,महिलाओं की स्कूटी रैली….

-33% आरक्षण की सौगात, बिलासपुर में महिलाओं का उत्साह चरम पर....

देश में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में (Scooty Rally) एक बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत 33 प्रतिशत आरक्षण का कानून पारित किया है। इस ऐतिहासिक फैसले को लेकर देशभर में खुशी का माहौल है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में आभार रैली निकाली। देवकीनंदन दीक्षित मैदान से स्कूटी रैली के जरिए महिलाओं ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और उत्साह साफ नजर आया।

अब हर मंच पर महिलाओं की आवाज- आभार रैली में गूंजे नारे… (Scooty Rally)

महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह कानून महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात है। अब पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी 33 प्रतिशत तक सुनिश्चित होगी। इससे महिलाओं की आवाज मजबूत होगी और उनके विचारों को प्राथमिकता मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं केवल घर तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि नीति निर्माण में भी अहम भूमिका निभाएंगी। ग्राम सभा से लेकर उच्च सदन तक महिलाओं की बात सुनी जाएगी और उनके प्रस्तावों को महत्व मिलेगा।महिला मोर्चा ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि आने वाला समय देश की दिशा और दशा दोनों बदलने वाला है, जहां महिलाओं की भागीदारी नए भारत की पहचान बनेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई