Demand for Permanent Status: नूतन चौक में फूड स्टॉल लगाने वाली महिलाओं ने लगाई गुहार स्थायी स्थान की मांग
नगर निगम की कार्रवाई से परेशान महिला ठेला संचालक आजीविका बचाने की अपील

बिलासपुर के सरकंडा स्थित नूतन चौक में फूड स्टॉल लगाने वाली महिलाओं ने (Demand for Permanent Status) नगर निगम प्रशासन से अपने रोजगार के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। महिलाओं का कहना है कि वे अपने परिवार के पालन-पोषण और बच्चों की शिक्षा के लिए छोटे-छोटे फूड स्टॉल लगाकर ईमानदारी से जीविका चला रही हैं। महिलाओं के अनुसार, आए दिन नगर निगम की कार्रवाई और यातायात व्यवस्था के नाम पर उन्हें हटाया जाता है, जिससे उनका तैयार किया हुआ खाद्य सामग्री खराब हो जाता है और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इस स्थिति से वे मानसिक रूप से भी परेशान हैं।
नगर निगम की कार्रवाई से परेशान महिला ठेला संचालक आजीविका बचाने की अपील (Demand for Permanent Status)
प्रार्थना पत्र के माध्यम से महिलाओं ने नगर पालिक निगम आयुक्त से अनुरोध किया है कि उनके लिए एक निर्धारित स्थान चिन्हित किया जाए, जहां वे बिना किसी व्यवधान के अपना व्यवसाय कर सकें।
महिलाओं ने कहा कि उनके पास आय का कोई अन्य साधन नहीं है, ऐसे में यह रोजगार ही उनके परिवार का सहारा है। उन्होंने प्रशासन से संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र उचित समाधान निकालने की अपील की है।





