Ashirwad Netralaya: आशीर्वाद नेत्र चिकित्सालय में एडवांस रेटिना मशीन से ऑपरेशन की सुविधा शुरू
अब बिलासपुर में ही मिलेगा जटिल रेटिना रोगों का आधुनिक इलाज

बिलासपुर स्थित आशीर्वाद लेजर फेको नेत्र चिकित्सालय (Ashirwad Netralaya) में अब रेटिना रोगों के इलाज के लिए अत्याधुनिक “कांस्टेलेशन एल विट्रेक्टोमी” मशीन की सुविधा शुरू हो गई है। अस्पताल के डायरेक्टर वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. एल.सी. मढरिया ने बताया कि यह एल्कॉन (अमेरिका) की उन्नत तकनीक वाली मशीन है, जो छत्तीसगढ़ में पहली बार स्थापित की गई है।
अब बिलासपुर में ही मिलेगा जटिल रेटिना रोगों का आधुनिक इलाज (Ashirwad Netralaya)
रेटिना विशेषज्ञ डॉ. ऐश्वर्य मढरिया, जिन्होंने एलवीपीआई हैदराबाद से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है, ने बताया कि इस मशीन से डायबिटीज के कारण होने वाले अंधत्व, विट्रस हेमरेज, रेटिना डिटैचमेंट और नवजात शिशुओं के आरओपी जैसे जटिल रोगों का इलाज संभव है। मशीन की 20,000 कट प्रति मिनट क्षमता से ऑपरेशन तेज, सटीक और लगभग दर्दरहित होता है, जिससे मरीजों की रिकवरी भी जल्दी होती है।
उन्होंने बताया कि अब मरीजों को रेटिना उपचार के लिए हैदराबाद, चेन्नई या दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। खासकर डायबिटीज मरीजों के लिए यह तकनीक वरदान साबित हो रही है। अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि वे समय-समय पर आंखों की जांच कराकर अंधत्व से बचाव करें।





