मरम्मत अभियान: बारिश थमते ही शुरू होगा सड़कों का मरम्मत अभियान, जिला प्रशासन ने तैयार की कार्ययोजना

जहां-जहां सड़कें खराब हैं उनकी सूची तैयार की जा रही है।

बिलासपुर में शहर और आउटर इलाकों की खराब सड़कों को लेकर जिला प्रशासन अब सख्त नजर आ रहा है। (मरम्मत अभियान) लगातार बारिश के कारण सड़कों की मरम्मत का काम फिलहाल प्रभावित है। प्रशासन का कहना है कि बारिश पूरी तरह थमने का इंतजार किया जा रहा है जिसके बाद खराब सड़कों की मरम्मत का काम तेजी से शुरू किया जाएगा। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के अंदर और बाहरी क्षेत्रों में जहां-जहां सड़कें खराब हैं उनकी सूची तैयार की जा रही है।

जिला प्रशासन ने तैयार की कार्ययोजना (मरम्मत अभियान)

संबंधित विभागों के अधिकारियों की निगरानी में इन सड़कों को चिन्हित किया जा रहा है ताकि बारिश खत्म होते ही प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य शुरू कराया जा सके। प्रशासन का फोकस उन सड़कों पर भी है जहां गड्ढों और खराब सड़क की वजह से लोगों को रोजाना आवाजाही में परेशानी हो रही है अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि चिन्हित सड़कों की स्थिति के अनुसार मरम्मत की कार्ययोजना तैयार रखें जिससे बारिश थमने के बाद काम में किसी तरह की देरी न हो।

जिला प्रशासन को उम्मीद है कि अक्टूबर महीने के बाद मौसम अनुकूल होते ही शहर और आउटर क्षेत्र की खराब सड़कों पर मरम्मत का काम तेज गति से कराया जाएगा। इसके बाद लोगों को गड्ढों और जर्जर सड़कों से होने वाली परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button