साय कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, मंत्रिमंडल विस्तार पर हो सकता है फैसला

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक खास इसलिए मानी जा रही है क्योंकि यह सीएम साय के विदेश दौरे से पहले हो रही है।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसमें सबसे बड़ा विषय मंत्रिमंडल विस्तार भी शामिल है। संभावना जताई जा रही है कि बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर मुहर लग सकती है। इसके बाद मुख्यमंत्री खुद इन नामों का ऐलान करेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button