Rude Comment: नेहरू चौक प्रदर्शन में सीएम विष्णुदेव साय के पोस्टर से अभद्र व्यवहार
Rude Comment: कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर संवैधानिक पद का अपमान करने का आरोप

बिलासपुर के नेहरू चौक में 27 नवम्बर को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ किए गए धरना-प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की फोटो व पोस्टर के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की घटना सामने आई है, (Rude Comment) जिसे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संवैधानिक पद का अपमान बताते हुए गंभीर आपत्ति दर्ज कराई है।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर संवैधानिक पद का अपमान करने का आरोप
शिकायत में कहा गया है कि प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के पोस्टर को हाथ में लेकर उन पर आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कीं और उनकी तस्वीर पर प्रहार किया, (Rude Comment) जो न केवल संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुँचाता है बल्कि उन नागरिकों का भी अपमान है जिन्होंने मुख्यमंत्री को चुनकर राज्य की जिम्मेदारी सौंपी है। मामले से क्षुब्ध बीजेपी कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी सिविल लाइन, बिलासपुर को शिकायत सौंपकर सभी संबंधित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के विरुद्ध अपराध दर्ज करने की मांग की है।





