Rising Bike Thefts: बिलासपुर में बेलगाम हुए वाहन चोर, कॉलेज कैंपस से लेकर घर की दहलीज तक गिरोह का कब्जा

हर में बढ़ती वाहन चोरी की वारदातों से दहशत, पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

​बिलासपुर शहर में इन दिनों वाहन चोर गिरोह की बढ़ती सक्रियता ने आम नागरिकों की नींद उड़ा दी है, (Rising Bike Thefts) जिससे पूरे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब भीड़भाड़ वाले शैक्षणिक संस्थानों और रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा घटनाओं के क्रम में, कोटा स्थित एक कॉलेज से बी-फार्मेसी के छात्र की बाइक उस वक्त पार हो गई जब वह अपनी क्लास में था; सुबह खड़ी की गई बाइक शाम तक पार्किंग से नदारद मिली।

पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल (Rising Bike Thefts)

चोरी का सिलसिला यहीं नहीं थमा, सरकंडा क्षेत्र में एक युवक जब सैलून के भीतर अपनी दाढ़ी बनवाने गया, महज उस थोड़े से अंतराल में अज्ञात चोरों ने उसकी बाइक पर हाथ साफ कर दिया। वहीं, लालखदान क्षेत्र में चोरी की एक और बड़ी वारदात सामने आई जहाँ चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक पिकअप वाहन को अपना निशाना बनाया; जिस वक्त यह घटना हुई, पीड़ित परिवार कब्रिस्तान गया हुआ था और लौटने पर उन्हें अपना वाहन गायब मिला। एक के बाद एक हो रही इन वारदातों ने न केवल पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है, बल्कि जनता के बीच प्रशासन के प्रति भारी असंतोष और असुरक्षा का भाव भी पैदा कर दिया है…..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button