Rice Scam Proceedings: धान घोटाले पर प्रशासन का बड़ा वार

6.86 करोड़ का धान सीज

जिला प्रशासन की टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले एक राइस मिल के खिलाफ सख्त कदम उठाया है.. (Rice Scam Proceedings) जहां से करोड़ों रुपये का धान जब्त किया गया है। दरअसल, 14 जनवरी 2026 को जिले द्वारा गठित संयुक्त जांच दल ने विकासखंड बिल्हा के ग्राम केसला में संचालित कस्टम मिलिंग के लिए पंजीकृत गायत्री फूड प्रोडक्ट राइस मिल की जांच की। जांच में सामने आया कि राइस मिलर द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समिति से कुल 25 हजार 300 क्विंटल धान का उठाव किया गया था।

नियम तोड़ने वाली गायत्री फूड प्रोडक्ट, करोड़ों का धान जब्त, (Rice Scam Proceedings) 

लेकिन भौतिक सत्यापन के दौरान मिल परिसर में मात्र 22 हजार 148 क्विंटल धान ही उपलब्ध पाया गया।यानि करीब 3152 क्विंटल धान मौके पर नहीं मिला। यह कृत्य छत्तीसगढ़ चावल उपार्जन आदेश 2016 का सीधा उल्लंघन माना गया। अनियमितता और धान की रिसायकलिंग की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने उपलब्ध संपूर्ण धान स्टॉक को जब्त कर लिया और राइस मिल को सील कर दिया।

जब्त किए गए धान की कुल कीमत 6 करोड़ 86 लाख 58 हजार 800 रुपये बताई जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान उठाव और परिवहन की निगरानी आईसीसीसी कमांड सेंटर के माध्यम से लगातार की जा रही है और गड़बड़ी करने वाले मिलर्स के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button