Knives Seized In Online Shopping Warehouses: फ्लिपकार्ट, Amazon और मीशो जैसे गोदामों में पुलिस की दबिश

जप्त हुए चाकू

बिलासपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित बड़े वेयरहाउसों और ऑनलाइन कंपनियों के गोदामों पर (Knives Seized In Online Shopping Warehouses) पुलिस प्रशासन द्वारा औचक निरीक्षण की कार्रवाई की गई। तारबाहर, सिविल लाइन, सरकंडा एवं चकरभाठा क्षेत्रों में हुई इस संयुक्त रेड के दौरान ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों के सामानों की सघन जांच की गई। इस कार्रवाई में कई वेयरहाउसों से धारदार चाकू बरामद किए गए हैं, जिन्हें जप्त कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य शहर में हथियारों की अवैध आमद और ऑनलाइन माध्यम से हो रही संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है…..

ऑनलाइन शॉपिंग पर पुलिस की दबिश, 

पुलिस की टीम ने शहर के उन प्रमुख केंद्रों को निशाना बनाया जहां ब्लू डार्ट, ई-कार्ट, अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो जैसी बड़ी कंपनियों के पार्सल स्टोर किए जाते हैं। चेकिंग के दौरान गोदामों के भीतर भारी मात्रा में चाकू मिले, जिसके बाद हड़कंप मच गया। जप्त किए गए हथियारों के संबंध में अब गहन सत्यापन किया जा रहा है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में इन वस्तुओं को किस उद्देश्य से मंगवाया गया था। इस कार्रवाई के जरिए यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि ऑनलाइन व्यापार की आड़ में कहीं अपराधियों तक घातक हथियार तो नहीं पहुंच रहे हैं……..

भारी मात्रा में धारदार चाकू बरामद, जांच में जुटा पुलिस महकमा, (Knives Seized In Online Shopping Warehouses)

रेड के बाद वेयरहाउस के प्रबंधकों को तलब किया गया और उन्हें ऑनलाइन माध्यम से धारदार हथियारों की डिलीवरी को लेकर सख्त हिदायत दी गई। उन्हें स्पष्ट किया गया है कि किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री या घातक हथियार की खरीद-फरोख्त कानून का उल्लंघन है। प्रबंधकों को भविष्य में ऐसी गतिविधियों के पाए जाने पर संबंधित कंपनी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कदम उठाने की चेतावनी दी गई है। शहर की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को देखते हुए वेयरहाउसों की इस तरह की निगरानी आने वाले समय में भी लगातार जारी रहेगी….

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button