फैक्ट्री में हादसा: सिलपहरी औद्योगिक क्षेत्र की अग्रवाल स्ट्रक्चर फैक्ट्री में हादसा, एचपी लोडर की चपेट में आने से युवक की मौत.

काम के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल पहुंचने से पहले ही राकेश लहरे ने तोड़ा दम, लोडर चालक के खिलाफ मामला दर्ज.....

बिलासपुर के सिलपहरी औद्योगिक क्षेत्र स्थित अग्रवाल स्ट्रक्चर फैक्ट्री में काम के दौरान हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। (फैक्ट्री में हादसा) फैक्ट्री में काम कर रहा राकेश लहरे एचपी लोडर की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सिरगिट्टी थाना पुलिस ने लोडर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

अस्पताल पहुंचने से पहले ही राकेश लहरे ने तोड़ा दम, (फैक्ट्री में हादसा)

घटना सिलपहरी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अग्रवाल स्ट्रक्चर फैक्ट्री की है। हरदीभाठा निवासी राकेश लहरे फैक्ट्री में काम कर रहा था। इसी दौरान वह एचपी लोडर की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल राकेश को तत्काल अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा फैक्ट्री में काम के दौरान हुआ।

पुलिस ने लोडर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में हुए इस हादसे ने एक बार फिर काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें किसकी लापरवाही थी, यह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल सिरगिट्टी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button