Ration Shop Notice: कोटा ब्लॉक में राशन संकट गहराया,तीन पीडीएस दुकानें होगी निलंबित

Ration Shop Notice: 20 दिनों से दुकानें बंद,1,770 कार्डधारी राशन से वंचित.

कोटा ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों में राशन वितरण संकट गहरा गया है।(Ration Shop Notice) क्षेत्र की तीन सहकारी समितियों,कोटा, चपोरा और बछालीखुर्द,द्वारा पिछले 20 दिनों से राशन दुकानें नहीं खोली गई हैं। इसके कारण 1,770 राशन कार्डधारियों को नवंबर महीने का राशन अब तक नहीं मिल सका है।

हड़ताल का असर,कोटा,चपोरा और बछालीखुर्द की दुकानों पर कार्यवाही, (Ration Shop Notice)

हालात बिगड़ते देख खाद्य विभाग ने इन तीनों दुकानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की तैयारी शुरू कर दी है और लोगों को राहत देने के लिए इन्हें समीपस्थ पीडीएस दुकानों से अटैच कर दिया गया है बताया जा रहा है कि चार सूत्रीय मांगों को लेकर सहकारी समिति के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। नोटिस जारी होने के बावजूद कर्मचारी काम पर नहीं लौटे, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले में कुल 96 पीडीएस दुकानें सहकारी समितियों द्वारा संचालित होती हैं।

कोटा ब्लॉक में राशन संकट गहराया,तीन पीडीएस दुकानें होगी निलंबित.

हड़ताल की आशंका पहले से थी, इसलिए प्रशासन ने लगातार मॉनिटरिंग कर 96 में से 93 दुकानों को चालू रखा, लेकिन ये तीन दुकानें बंद रही। फिलहाल कोटा ब्लॉक की तीनों दुकानों के निलंबन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द राशन उपलब्ध कराया जा सके। प्रशासन का दावा है कि अटैच की गई दुकानों से वितरण सुचारू रूप से कराया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button