Ration Complaint: अंगूठा लगाओ, राशन भूल जाओ चकरबेढ़ा में राशन दुकान की मनमानी

पीडीएस में बड़ा खेल घर में अंगूठा लगवाकर राशन हड़पने का आरोप

बिलासपुर जिले के ग्राम पंचायत चकरबेढ़ा से राशन वितरण में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। (Ration Complaint) यहां उचित मूल्य दुकान संचालक पर अंगूठा लगवाकर खाद्यान्न नहीं देने और मनमानी करने के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर संचालक को बर्खास्त करने की मांग की है।

कलेक्टर से बर्खास्तगी की मांग

शिकायत के मुताबिक, चकरबेढ़ा के राशन दुकान संचालक इस माह कार्डधारियों से अंगूठा तो लगवा रहे हैं, लेकिन उन्हें चावल समेत अन्य खाद्य सामग्री नहीं दी जा रही। जब हितग्राही सवाल करते हैं तो कभी कहा जाता है कि शासन से चावल नहीं आया, तो कभी बाहर से चावल खरीदकर देने या चावल के बदले पैसे देने की बात कही जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि पीडीएस भवन बंद कर संचालक अपने घर पर ही अंगूठा लगवा रहा है और वहीं तौल भी की जा रही है। यही नहीं, अपनी पहुंच का रौब दिखाकर वह लगातार नियमों की अनदेखी कर रहा है। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, (Ration Complaint)

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी दो बार राशन दुकान संचालक के खिलाफ शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। परेशान हितग्राहियों ने कलेक्टर कार्यालय में लिखित शिकायत देकर सख्त कार्रवाई और बर्खास्तगी की मांग की है। शिकायत के साथ फोटो और वीडियो सबूत भी संलग्न किए गए हैं, जिनमें घर में अंगूठा लगवाकर राशन तौलते हुए साफ देखा जा सकता है। मामले की प्रतिलिपि खाद्य नियंत्रक और एसडीएम को भी भेजी गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी गंभीरता दिखाता है और गरीबों के हक पर डाका डालने वालों पर क्या कार्रवाई होती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button