Press Conference: कुकुरदीकला जनसुनवाई में वायरल वीडियो से मचा बवाल

बिलासपुर में वीडियो वायरल,भाजपा नेता ने दी सफाई...

न्यायधानी बिलासपुर जिले के ग्राम पंचायत कुकुरदीकला में हरित घाट जनसुनवाई के दौरान (Press Conference) वायरल हुए एक वीडियो ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। जिला पंचायत सभापति के प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश सूर्य और उनके साथी के बीच रुपयों के लेन-देन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसे लेकर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। इस मामले में संबंधित पक्ष ने सफाई देते हुए कहा है कि यह लेन-देन पूरी तरह निजी था।

बिलासपुर में वीडियो वायरल,भाजपा नेता ने दी सफाई (Press Conference)

उनका कहना है कि जनसुनवाई खत्म होने के बाद पार्किंग के पास मुलाकात हुई, जहां मित्र ने निजी जरूरत के लिए पैसे मांगे और सामान्य तौर पर रुपये दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई अवैध लेन-देन नहीं था, बल्कि व्यक्तिगत मदद थी।साथ ही आरोप लगाया गया है कि एक व्यक्ति ने इस वीडियो को गलत तरीके से पेश कर सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाई, जिससे उनकी छवि खराब हुई है।अब पूरे मामले की जांच और भ्रामक खबर फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button