Objectionable comment: गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में भगवान राम पर टिप्पणी से बवाल, आक्रोशित बजरंग दल ने किया कैंपस का घेराव
लॉ डिपार्टमेंट के छात्रों पर लगा महापुरुषों के अपमान का आरोप, प्रबंधन ने बैठाई चार सदस्यीय जांच समिति

बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) में (Objectionable comment) भगवान राम और अन्य महापुरुषों पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। विश्वविद्यालय के लॉ डिपार्टमेंट के कुछ छात्रों द्वारा की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में एकत्रित होकर विश्वविद्यालय परिसर का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोषियों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कराने और कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।
प्रबंधन ने बैठाई चार सदस्यीय जांच समिति (Objectionable comment)
माहौल को गरमाता देख विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले में तत्परता दिखाते हुए एक उच्च स्तरीय चार सदस्यीय जांच टीम का गठन कर दिया है। यह समिति पूरे प्रकरण की सूक्ष्मता से जांच करेगी और तीन दिनों के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रबंधन को सौंपेगी। पुलिस प्रशासन भी कैंपस में बढ़ते तनाव को देखते हुए स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है, वहीं प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा…….





