Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Petty theft: बिलासपुर में ATM ‘उठाईगिरी’ गिरोह सक्रिय, मदद के बहाने महिला को लगाया चूना..

कार्ड फंसा तो 'मददगार' बनकर आए ठग, बुजुर्ग महिला के खाते से उड़ाए 30 हजार रुपये

बिलासपुर के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र में ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। (Petty theft) मुंगेली नाका स्थित एसबीआई एटीएम में मदद करने के बहाने दो शातिर युवकों ने एक 61 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अपना निशाना बनाया। महिला का एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया था, जिसका फायदा उठाकर ठगों ने बड़ी ही चालाकी से उनके खाते से 30 हजार रुपये पार कर दिए। इस घटना ने एक बार फिर एटीएम के पास मंडराने वाले संदिग्धों और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आइए देखते हैं इस ठगी की पूरी कहानी और पुलिस की कार्रवाई…..

बुजुर्ग महिला के खाते से उड़ाए 30 हजार रुपये (Petty theft)

घटना 23 अप्रैल की शाम करीब 4:30 बजे की है, जब नेहरू नगर की रहने वाली 61 वर्षीय उषा राठौर मुंगेली नाका स्थित एसबीआई के एटीएम से कैश निकालने पहुंची थीं। ट्रांजेक्शन के दौरान अचानक उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। महिला को परेशान देख वहां पहले से मौजूद दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और मदद करने की पेशकश की। युवकों ने महिला को भरोसा दिलाया कि वे कस्टमर केयर को कॉल कर रहे हैं और कार्ड वापस मिल जाएगा। इसी झांसे के बीच आरोपियों ने चालाकी से महिला का पिन नंबर जान लिया और कार्ड बदलकर या तकनीकी हेरफेर कर वहां से चंपत हो गए। महिला जब तक कुछ समझ पाती, तब तक उनके मोबाइल पर मैसेज आने शुरू हो गए…….

शातिर ठगों ने मुंगेली नाका से निकलकर सीधे सरकंडा स्थित एटीएम का रुख किया। वहां उन्होंने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए तीन बार में 10-10 हजार रुपये, यानी कुल 30 हजार रुपये महिला के खाते से निकाल लिए। जब पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत बैंक से संपर्क कर कार्ड ब्लॉक कराया और क्राइम ब्रांच को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन्स पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब एटीएम के आसपास और सरकंडा क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि इन शातिर ‘उठाईगिरों’ की पहचान की जा सके…….

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई