NSUI Ultimatum: अचार्य इंस्टीट्यूट फिर विवादों में-शिक्षा का मंदिर बना आरोपों का अखाड़ा

NSUI Ultimatum: NSUI की चेतावनी-तीन दिन में जवाब नहीं तो आंदोलन तय

बिलासपुर का अचार्य इंस्टीट्यूट लगातार विवादों में घिरता जा रहा है। (NSUI Ultimatum) कभी शिक्षक दंपति से मारपीट का मामला, तो अब छात्रों की गंभीर शिकायतें एक के बाद एक विवादों ने इस संस्थान की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां शिक्षा दी जानी चाहिए, वहां अब आरोपों और आक्रोश का दौर चल रहा है।

बिलासपुर का अचार्य इंस्टीट्यूट घिरा विवादों में-एक के बाद एक लग रहे गंभीर आरोप

कहां तो यह संस्था खुद को शहर की सबसे बड़ी कोचिंग बताती थी, लेकिन अब यही अचार्य इंस्टीट्यूट विरोध का केंद्र बन गई है।कुछ दिनों पहले एक होम ट्यूटर दंपति के साथ सड़क पर की गई मारपीट के बाद यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब एक बार फिर इंस्टीट्यूट विवादों के घेरे में है।पहले हिंदू सेवा संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया, फिर NSUI के कार्यकर्ता भी मैदान में उतर आए।NSUI ने न केवल संस्थान के खिलाफ मोर्चा खोला, बल्कि प्रबंधन को तीन दिन का अल्टीमेटम भी दे दिया है।कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि तीन दिनों के भीतर स्पष्ट जवाब नहीं मिला,तो वे सफाई अभियान और उग्र आंदोलन की तैयारी करेंगे।

बिलासपुर के चर्चित कोचिंग इंस्टीट्यूट पर वैध दस्तावेजों को लेकर सवाल

NSUI की शिकायत में कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। (NSUI Ultimatum) कार्यकर्ताओं ने कहा कि अचार्य इंस्टीट्यूट के पास वैधानिक अनुमति और सुरक्षा दस्तावेजों को लेकर सवाल खड़े हैं।उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि यह स्पष्ट किया जाए कि इस संस्थान के पास पंजीयन प्रमाणपत्र,मान्यता पत्र,भवन अनुमति,और अग्निशमन सुरक्षा प्रमाणपत्र जैसे जरूरी दस्तावेज मौजूद हैं या नहीं।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी पूछा है कि संस्थान की अधिकतम छात्र क्षमता कितनी है, और पिछले दो वर्षों में कितने छात्रों का प्रवेश कराया गया।छात्रों का यह भी आरोप है कि यदि किसी विद्यार्थी को पारिवारिक कारणों या ट्रांसफर की वजह से कोर्स छोड़ना पड़ता है, तो संस्थान फीस वापसी से साफ इनकार कर देता है।उनका कहना है कि यह नीति छात्रों के अधिकारों के खिलाफ है।

NSUI की चेतावनी-तीन दिन में जवाब नहीं तो आंदोलन तय

अब सवाल यह है कि क्या अचार्य इंस्टीट्यूट इन सभी सवालों का जवाब देगाक्या छात्रों की शिकायतों का समाधान तीन दिनों में संभव है?(NSUI Ultimatum) या फिर यह विवाद और बड़ा रूप लेगा?फिलहाल NSUI ने साफ कहा है कि अगर जवाब नहीं मिला,तो वे उग्र आंदोलन करेंगे और संस्थान के तीनों शाखाओं में प्रदर्शन की तैयारी की जा चुकी है।शिक्षा की आड़ में उठते ये विवाद एक गंभीर संकेत हैं।जहां पढ़ाई की जगह अब राजनीति, विरोध और हिंसा ने कदम रख लिया है।अब देखने वाली बात यह होगी कि अचार्य इंस्टीट्यूट खुद को इन विवादों से कैसे बाहर निकालता है।क्योंकि बिलासपुर में अब हर जुबान पर एक ही सवाल है।क्या यह वाकई शिक्षा का मंदिर है…या विवादों का अड्डा?

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई