Murder: मोपका में भाई को बचाने पहुंचे युवक पर जानलेवा हमला,

युवती से बातचीत के विवाद में कॉलेज छात्र की चाकू मारकर हत्या....

​बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोपका में रविवार रात एक रूह कंपकपा देने वाली वारदात हुई, (Murder) जहां मामूली विवाद में 22 वर्षीय कॉलेज छात्र अभिषेक यादव की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना रात करीब 11 बजे की है, जब अभिषेक का छोटा चचेरे भाई ओमप्रकाश यादव (16 वर्ष) का पड़ोस की एक युवती से बातचीत को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो रहा था।

पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार (Murder)

विवाद इतना बढ़ा कि पांच युवकों ने मिलकर ओमप्रकाश की पिटाई शुरू कर दी, जिसे देख अभिषेक बीच-बचाव करने पहुंचा, लेकिन आक्रोशित आरोपियों ने अभिषेक के गले पर चाकू से जानलेवा वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद घायल ओमप्रकाश जान बचाकर पुलिस चौकी की ओर भागा, जहां आरोपी उसका पीछा करते हुए पहुंच गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए सरकंडा पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला और त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई