Sanitation In-charge Suspended: बिलासपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार: अवैध वसूली और अभद्रता मामले में स्वच्छता निरीक्षक निलंबित

दुकान में सिगरेट पीते और बिना रसीद पैसे वसूलते पकड़े गए स्वच्छता पेट्रोलिंग प्रभारी....

​बिलासपुर नगर निगम के स्वच्छता पेट्रोलिंग प्रभारी और वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक दीपक कुमार पंकज को (Sanitation In-charge Suspended) निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह पूरी कार्रवाई देवरीखुर्द स्थित मिश्रा किराना स्टोर में 27 अप्रैल 2026 को हुई एक विवादित छापेमारी के बाद की गई है, जहाँ प्रतिबंधित पॉलिथीन जप्ती की आड़ में दुकानदार से अवैध वसूली और बदसलूकी का मामला सामने आया था।

दुकान में सिगरेट पीते और बिना रसीद पैसे वसूलते पकड़े गए स्वच्छता पेट्रोलिंग प्रभारी (Sanitation In-charge Suspended)

घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक हुआ है, वह बेहद चौंकाने वाला है; इसमें टीम के प्रभारी न केवल दुकान के भीतर नियम विरुद्ध तरीके से सिगरेट पीते और कोल्ड ड्रिंक पीते नजर आ रहे हैं, बल्कि दुकानदार के साथ अभद्रता करते भी देखे गए हैं। पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि टीम ने पहले 20 हजार रुपए की भारी-भरकम मांग की और अंततः बिना किसी आधिकारिक रसीद के 7,000 रुपए वसूल लिए, जिसकी रसीद अगले दिन आनन-फानन में बैक डेट में काटी गई।

इस कृत्य ने नगर निगम की छवि को धूमिल किया है, जिसके परिणामस्वरूप कमिश्नर ने सख्त रुख अपनाते हुए साक्ष्यों के आधार पर प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है, जिससे विभाग के अन्य कर्मचारियों को भी भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के विरुद्ध कड़ा संदेश मिला है…..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई