Major Strike: पंजाब से छत्तीसगढ़ आ रही हेरोईन की खेप पकड़ी, 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…
SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर तोरवा पुलिस की घेराबंदी; कार से भारी मात्रा में हेरोईन और नगदी बरामद....

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार को जड़ से समाप्त करने (Major Strike) और अंतरराज्यीय तस्करों पर कड़ी निगरानी रखने के सख्त निर्देशों के बाद, बिलासपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। तोरवा पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर पंजाब से नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे दो मुख्य सरगनाओं समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कार से भारी मात्रा में हेरोईन और नगदी बरामद…. (Major Strike)
पुलिस ने इनके पास से 97.63 ग्राम प्रतिबंधित हेरोईन, एक अल्टो कार, एक स्कूटी, 5 मोबाइल फोन और नशीली सामग्री की बिक्री के 57,800 रुपये नगद बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 5,38,000 रुपये आंकी गई है। पकड़े गए आरोपियों में पंजाब के अमृतसर निवासी जितेंद्र सिंह रंधावा और जगदीप सिंह शामिल हैं, जो छत्तीसगढ़ के स्थानीय खरीदारों शेख अल्ताफ, अमित कुमार डाहिरे और अवि पाठक (तीनों निवासी मुंगेली) को हेरोईन की सप्लाई करने पहुंचे थे।
मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए निरीक्षक निलेश पांडेय और उनकी टीम ने मौके पर दबिश दी और बिना किसी वैध दस्तावेज के नशीली सामग्री ले जाते हुए इन आरोपियों को दबोच लिया। तोरवा पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई मे जुट गई हैँ ……..





