Leopard attack: बीएसपी प्लांट में घुसकर तेंदुए ने किया शिकार, वन अफसर तलाश में जुटे

 भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में मंगलवार रात करीब 1 बजे तेंदुआ घुस आया और एक गाय को मार डाला। यह घटना BSP के बार एंड रॉड मिल (BRM) के पास हुई। तेंदुए का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह गाय को नोंचते हुए और रेलवे ट्रैक के पास टहलते हुए दिखाई दे रहा है।

यह वीडियो BSP के शंटिंग स्टाफ भुवन सिंह ने बनाया। जब उन्होंने रोलिंग मिल पोस्ट वे-ब्रिज के पास लोको प्वाइंट बदलते हुए तेंदुए को देखा, तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी लोको पायलट को दी। इसके बाद दोनों ने तेंदुए का वीडियो बनाकर अधिकारियों को भेजा, जिसके बाद दहशत फैल गई।

घटना की जानकारी होने पर मैत्रीबाग से 4-5 लोगों की टीम मौके और वन विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। वीडियो के वायरल होते ही BSP प्रबंधन ने भी सोशल मीडिया पर अलर्ट जारी किया है, जिसमें लोगों से अपील की गई है कि वे रात में अकेले बाहर न निकलें और सावधानी बरतें। मैत्रीबाग के प्रभारी डॉ. एनके जैन ने बताया कि बुधवार को तेंदुए की तलाश के लिए टीम BSP के भीतर गई, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। आशंका है कि वह प्लांट से दूर चला गया होगा। तेंदुआ दिखने के बाद  BSP प्रबंधन और मैत्रीबाग प्रबंधन अब अलर्ट मोड पर हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा…
सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा…